झांसी: झांसी में पाइन लाइन बिछाने के लिए 48 करोड़ मिले, 45 हजार घरों में होंगे पेयजल कनेक्शन
Jhansi, Jhansi | May 6, 2025 झांसी में अमृत-2 के लिए 48 करोड़ रुपए का बजट मंजूर हो गया है। इस पहली किस्त से महानगर के शेष इलाकों में पानी सप्लाई के लिए पाइन लाइन बिछाई जाएगी। जिसकी मदद से 45 हजार घरों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। 4 नई पानी की टंकियां भी बनेंगी। अगले एक साल के अंदर इस काम के पूरा होने की उम्मीद है।