नवाबगंज: शहावपुर टोल प्लाजा पर भारी अव्यवस्था, तकनीकी खामी से लगा भीषण जाम, आक्रोशित जनता ने सुधारने की की मांग
मसौली थाना क्षेत्र स्थित शहावपुर टोल प्लाजा पर दोपहर करीब 12:30 बजे तकनीकी खराबी के कारण भीषण जाम लग गया। इससे वाहनों की एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए, जिसमें एक एंबुलेंस भी काफी देर तक अटकी रही। लगभग आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।