Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

बहुत ही शानदार रिजल्ट 📞7503250336

Ghaziabad, Ghaziabad | Feb 2, 2023

MORE NEWS

🚨 अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भरा पानी! 😲🌧️

मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर अब महानायक अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भी देखने को मिला। सड़क पर जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई की बारिश ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

🎥 वीडियो देखें और अपनी राय बताइए।

#अमिताभ_बच्चन #मुंबई #बारिश #जलभराव #MumbaiRains #ViralVideo #BreakingNews #Bharatnama

🚨 अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भरा पानी! 😲🌧️ मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर अब महानायक अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भी देखने को मिला। सड़क पर जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई की बारिश ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। 🎥 वीडियो देखें और अपनी राय बताइए। #अमिताभ_बच्चन #मुंबई #बारिश #जलभराव #MumbaiRains #ViralVideo #BreakingNews #Bharatnama

Ghaziabad, Ghaziabad | Jul 2, 2026

🚨 गुजरात के जूनागढ़ में गड्ढे ने लिया हादसे का रूप

गुजरात के जूनागढ़ में पानी से भरे गड्ढे के कारण एक बाइक सवार गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क खोदने के बाद उसकी उचित मरम्मत (पैच वर्क) नहीं की गई थी, जिससे बारिश के पानी में गड्ढा दिखाई नहीं दिया।

गड्ढे में बाइक गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बारिश के मौसम में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। संबंधित एजेंसियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करनी चाहिए।

#जूनागढ़ #गुजरात #सड़क_हादसा #गड्ढा #RoadSafety #BreakingNews #Bharatnama

🚨 गुजरात के जूनागढ़ में गड्ढे ने लिया हादसे का रूप गुजरात के जूनागढ़ में पानी से भरे गड्ढे के कारण एक बाइक सवार गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क खोदने के बाद उसकी उचित मरम्मत (पैच वर्क) नहीं की गई थी, जिससे बारिश के पानी में गड्ढा दिखाई नहीं दिया। गड्ढे में बाइक गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बारिश के मौसम में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। संबंधित एजेंसियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करनी चाहिए। #जूनागढ़ #गुजरात #सड़क_हादसा #गड्ढा #RoadSafety #BreakingNews #Bharatnama

Ghaziabad, Ghaziabad | Jul 2, 2026

:: DME पर प्रतिबंधित वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान::-
पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेश के क्रम में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, जानलेवा दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने और आमजन के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) के कुशल निर्देशन में आज दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ एक बड़ा और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) द्वारा किया गया। अभियान के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) के साथ यातायात निरीक्षक (प्रथम), प्रभारी (ITMS), उप-निरीक्षक (ITMS), उप-निरीक्षक (यातायात) तथा यातायात पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। एक्सप्रेसवे पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले दो-पहिया, तीन-पहिया वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ मौके पर ही कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
12 मोटरसाइकिलें सीज: एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध      के बावजूद सफर कर रही 12 मोटरसाइकिलों को      मौके पर ही सीज कर दिया गया।
भारी चालान: यातायात नियमों का      उल्लंघन करने वाले अन्य दर्जनों वाहनों के चालान किये गए।
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त महोदय का संदेश
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर बनाना है। अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एक हाई-स्पीड कॉरिडोर है। यहाँ दो-पहिया, तीन-पहिया या ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे धीमी गति के वाहनों के आने से भीषण दुर्घटनाएं होने का खतरा हमेशा बना रहता है। "सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन" के इस मिशन के तहत पुलिस ऐसे जानलेवा उल्लंघनों को रोकने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

यातायात पुलिस की विनम्र अपील:

गाजियाबाद यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस आयुक्त के आदेशों का सम्मान करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहन लेकर बिल्कुल न चढ़ें और केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। याद रखें, नियमों का पालन करके ही आप अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
@Uppolice

:: DME पर प्रतिबंधित वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान::- पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेश के क्रम में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, जानलेवा दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने और आमजन के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) के कुशल निर्देशन में आज दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ एक बड़ा और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) द्वारा किया गया। अभियान के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) के साथ यातायात निरीक्षक (प्रथम), प्रभारी (ITMS), उप-निरीक्षक (ITMS), उप-निरीक्षक (यातायात) तथा यातायात पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। एक्सप्रेसवे पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले दो-पहिया, तीन-पहिया वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ मौके पर ही कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के मुख्य बिंदु: 12 मोटरसाइकिलें सीज: एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद सफर कर रही 12 मोटरसाइकिलों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। भारी चालान: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य दर्जनों वाहनों के चालान किये गए। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त महोदय का संदेश इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर बनाना है। अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एक हाई-स्पीड कॉरिडोर है। यहाँ दो-पहिया, तीन-पहिया या ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे धीमी गति के वाहनों के आने से भीषण दुर्घटनाएं होने का खतरा हमेशा बना रहता है। "सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन" के इस मिशन के तहत पुलिस ऐसे जानलेवा उल्लंघनों को रोकने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। यातायात पुलिस की विनम्र अपील: गाजियाबाद यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस आयुक्त के आदेशों का सम्मान करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहन लेकर बिल्कुल न चढ़ें और केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। याद रखें, नियमों का पालन करके ही आप अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। @Uppolice

Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026

श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के निर्देशन में थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी व संवेदनशील इलाकों पर रखी गई कड़ी नजर ।

आज दिनांक 02.07.2026 को क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज पुलिस उपायुक्त ग्रामीण (DCP) श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में भारी पुलिस बल द्वारा वृहद पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया ।

यह अभियान विशेष रूप से आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों को ध्यान में रखकर चलाया गया, जहाँ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये ।

प्लैग मार्च में शामिल मुख्य अधिकारी:
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इस फ्लैग मार्च में निम्नलिखित अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे:
सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर      विहार
थाना प्रभारी, लोनी बॉर्डर
थाना प्रभारी, लोनी
थाना प्रभारी, अंकुर विहार
थाना प्रभारी,      ट्रोनिका सिटी
थाना प्रभारी, भोजपुर
थाना प्रभारी, निवाड़ी

फ्लैग मार्च के मुख्य बिंदु और उद्देश्य:
मिश्रित व संवेदनशील इलाकों पर ध्यान: अभियान के दौरान मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति      उत्पन्न न हो ।
सुरक्षा का भाव पैदा करना: इस फ्लैग मार्च का      मुख्य उद्देश्य आम जनता, स्थानीय      निवासियों और व्यापारियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और उपद्रवी तत्वों में कानून का डर बनाना है ।
जनता से संवाद: अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें      आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है ।
इस फ्लैग मार्च में उच्चाधिकारीगण के साथ करीब 300 पुलिस कर्मी, क्यूआरटी व पीएसी बल मौजूद रहा ।
@Uppolice

श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के निर्देशन में थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी व संवेदनशील इलाकों पर रखी गई कड़ी नजर । आज दिनांक 02.07.2026 को क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज पुलिस उपायुक्त ग्रामीण (DCP) श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में भारी पुलिस बल द्वारा वृहद पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया । यह अभियान विशेष रूप से आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों को ध्यान में रखकर चलाया गया, जहाँ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये । प्लैग मार्च में शामिल मुख्य अधिकारी: सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इस फ्लैग मार्च में निम्नलिखित अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे: सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार थाना प्रभारी, लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी, लोनी थाना प्रभारी, अंकुर विहार थाना प्रभारी, ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी, भोजपुर थाना प्रभारी, निवाड़ी फ्लैग मार्च के मुख्य बिंदु और उद्देश्य: मिश्रित व संवेदनशील इलाकों पर ध्यान: अभियान के दौरान मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो । सुरक्षा का भाव पैदा करना: इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और उपद्रवी तत्वों में कानून का डर बनाना है । जनता से संवाद: अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है । इस फ्लैग मार्च में उच्चाधिकारीगण के साथ करीब 300 पुलिस कर्मी, क्यूआरटी व पीएसी बल मौजूद रहा । @Uppolice

Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026

आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री वरुण कुमार द्वारा प्रशिक्षणरत 200 आरक्षी पुलिसकर्मियों को गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था एवं प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, प्रतिभागियों को गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) हैंडल के माध्यम से यातायात संबंधी सूचनाओं, जन-जागरूकता एवं नागरिक सहभागिता के महत्व से भी अवगत कराया गया। @Uppolice

आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री वरुण कुमार द्वारा प्रशिक्षणरत 200 आरक्षी पुलिसकर्मियों को गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था एवं प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, प्रतिभागियों को गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) हैंडल के माध्यम से यातायात संबंधी सूचनाओं, जन-जागरूकता एवं नागरिक सहभागिता के महत्व से भी अवगत कराया गया। @Uppolice

Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026

बहुत ही शानदार रिजल्ट 📞7503250336 - Ghaziabad News