इंदौर: नशे की तस्करी करने वाला तस्कर पकड़ा गया, 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद
Indore, Indore | Apr 9, 2026 एसीपी ने गुरुवार 5 बजे बताया की चंदननगर थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद हनीफ उर्फ सोनू खान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 15.09 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।