टीकमगढ़: सागर बायपास:बस से भिड़ी कार, 50 फीट दूर जा गिरी: चालक की मौके पर मौत
सागर बाईपास के मुखर्जी चौराहा-अनगढ़ा रोड पर मंगलवार देर रात ओरछा कंपनी की बस और होंडाई आई-10 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सड़क से करीब 50 फीट दूर मैदान में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।