भीलवाड़ा: महेश नवमी महोत्सव के 17 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत, भीलवाड़ा में दो जगह रक्तदान शिविर का आयोजन
माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित महेश नवमी महोत्सव की शुरुआत सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ हुई। 17 दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत रविवार को शहर में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में समाजजन और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने दोनों शिविरों में करीब 300 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है।