होली त्यौहार को देखकर उत्पाद विभाग व नगर थाना पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इसी दौरान शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 7 से उत्पाद विभाग व नगर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर एक महिला को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।