कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 21, 2026 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले के मुख्य आरोपी सोनु यादव पेशेवर अपराधी है, जो जमीन कब्जा कराने और सुपारी लेकर अपराध करने का काम करता था। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।