गोपालगंज: करारिया गांव में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक किशोर घायल, जाँच शुरू
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के करारिया गांव में घर के बाहर गाड़ी खड़ा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस मामले में परिजनों के द्वारा थाने में पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।