बाढ़: बाढ़ में बिना परमिट नाव चलाने पर नाविक के खिलाफ मामला दर्ज, परिजनों ने कहा- निर्दोष को फंसाया
Barh, Patna | Jun 1, 2026 गंगा नदी में बिना परमिट नाव संचालन के मामले में बाढ़ थाना में नाविक टुनटुन महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने सोमवार को लगभग 2 बजे जानकारी दी कि बाढ़ प्रखंड के राजस्व कर्मचारी पवन कुमार दास के आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जबकि परिजन के अनुसार आरोपी निर्दोष है और नाव कोई और चला रहा था।