बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: 14 परिवारों का पुनर्वास, खाली मकान जमींदोज किए गए
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ग्राम ककरा के 14 विस्थापित परिवारों ने मुआवजा राशि प्राप्त कर पुनर्वास प्रक्रिया पूरी की। जिला प्रशासन की निगरानी में सभी परिवार नए निवास स्थानों पर स्थानांतरित हुए। पुनर्वास के बाद प्रशासनिक टीम ने खाली पड़े मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई भी की। जिसकी जानकारी रविवार की सुबह 9 बजे मिली है