स्लग:-NH-34 पर भीषण सड़क हादसा,हादसे में ट्रक खलासी की मौत...।।
लोकेशन - हमीरपुर
हमीरपुर में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-34 पर बुधवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई...हादसे में एक ट्रक के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई...जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया... सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.. ।।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बीएसएनएल टावर के पास बुधवार तड़के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-34 पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई..जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया..स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया... पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.. पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है...।।
Khaga, Fatehpur | Jul 15, 2026