पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार लगाया, सुनी जन समस्याएं
Purnea East, Purnia | Jul 8, 2026
पूर्णिया विधायक विजय खेमका के द्वारा पूर्णिया विधायक जनसंपर्क कार्यालय में बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया . इस जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से फरियादी पहुंचे. इस मौके पर विधायक ने सभी आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निवारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।