काराकाट: काराकाट में नल-जल योजना की खुली पोल, मुख्य अभियंता के सामने ग्रामीणों ने बताई जमीनी हकीकत
Karakat, Rohtas | Apr 26, 2026 काराकाट अवर प्रमंडल अंतर्गत देनारी गांव में आज रविवार को 11 बजे नल-जल योजना की जमीनी सच्चाई उस समय उजागर हो गई, जब लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता मनोज कुमार जांच के लिए मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर योजना में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही की शिकायतें रखीं। गांव में वर्षों पहले बनी पानी की टंकी भी गिरा हुआ है।