बड़वारा: बड़वारा में शराब दुकान के खिलाफ आक्रोश, ग्रामीणों ने मशीन चौक पर किया चक्काजाम, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Badwara, Katni | Apr 5, 2026 कटनी। कटनी जिले के बड़वारा मुख्यालय स्थित मंदिर के समीप संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने रविवार की देर शाम बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बड़वारा के व्यस्ततम मशीन चौक पर धरना दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर शासन-प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय विधायक धीरेंद्र के खिलाफ नारेबाजी की