घोसी: घोसी में पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख तक 85 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई
घोसी प्रखंड में पैक्स चुनाव के मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आपत्ति दर्ज करने के अंतिम तिथि मंगलवार तक कल 85 मतदाताओं ने अपना आपत्ति दर्ज कराया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने बताया कि सर्वाधिक आपत्ति साहोबिगहा पंचायत में दर्ज कराया गया जहां कूल 32 मतदाताओं ने अपना आपत्ति दर्ज कराया।