शाहबाद: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने आंझी के युवक को दोस्तों ने ही मौत के घाट उतारा, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
मझिला थाना के ग्राम आंझी निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने राम गंगा के किनारे बैठकर शराब पिलाई और नशे में ज्यादा हो जाने के कारण अभय को मारकर रामगंगा नदी में डाल दिया।