बंजरिया: सेमरा के बाढ़ग्रस्त वार्डों का राजस्व कर्मचारी ने स्थानीय पंसस के साथ बुधवार को किया निरीक्षण
सेमरा के बाढ़ग्रस्त वार्डो का राजस्व कर्मचारी ने स्थानीय पंसस के साथ बुधवार 12 बजे किया निरीक्षण। पंसस लक्ष्मण साह ने बताया सेमरा का प्रायः सभी वार्ड बाढ़ से प्रभावित है। कई दिनों से लोग परेशान है। छठ घाट डूब गया है। छठ व्रती कहां पूजा करेंगी पत्ता नही है। उन्होंने अंचल प्रशासन से तत्काल बाद पीड़ितों के लिए सहायता की मांग की है,ताकि बाढ़ पीड़ित को राहत मिल सके।