चकाई: फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का पांचवां दिन सम्पन्न
Chakai, Jamui | May 23, 2026 प्रखंड के फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शनिवार को दो बजे स्वयंसेवकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विजय कुमार के कुशल निर्देशन में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।