सत्तर कटैया: पुरीख में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मरीजों का किया गया स्वास्थ्य जांच, मरीजों को दी गई निशुल्क दवा एवं सलाह
पुरीख में आयोजित किया गया मेगा स्वास्थ्य शिविर। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की देखी गई भीड़। डॉ. आलोक कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा 110 मरीजों का जांच किया गया। शिविर में आये मरीजों को स्वास्थ्य जांचकर निशुल्क दवा एवं सलाह दी गई। लोगों ने इस तरह के आयोजन के लिये आयोजनकर्ता रणजीत सिंह बबलू के प्रति आभार व्यक्त किया।