चित्तौड़गढ़: घोसुण्डा में तिरंगा रैली का आयोजन, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोसुण्डा में 14 अगस्त को तिरंगा रैली आयोजित हुई। वरिष्ठ अध्यापक रमेश चन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि व्याख्याता दिनेश गिरी गोस्वामी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थी देशभक्ति नारों के साथ मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय लौटे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।