जहां राह थी दुर्गम, वहां पहुंची सुगम सफर की बस
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के जरिए सुकमा और बीजापुर के आंतरिक क्षेत्रों एवं ‘नियद नेल्लानार’ गांवों तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच मजबूत हुई है। पुवर्ती, ताड़मेटला, भेज्जी, सिलगेर, पामेड़, बासागुड़ा और जगरगुंडा जैसे दूरस्थ गांव अब नियमित बस सेवा से जुड़ रहे हैं। जहां पहले ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल या असुरक्षित साधनों से तय करनी पड़ती थी, वहां अब सुरक्षित और सुविधाजनक बस सेवा से बाजार, अस्पताल, स्कूल और जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान हो रही है। सुशासन सरकार संग गांव जुड़े, दूरियां घटीं और सफर हुआ आसान।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#NiyadNellanar
#OneyearofMMGBY #MukhyamantriGraminBusYojana RuralDevelopment RuralConnectivity GoodGovernance Chhattisgarh