बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शोभाराम जनसेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रधान और सचिव पर आरोप
बहराइच जिले में कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शोभाराम जनसेवा फाउंडेशन समेत अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जगतापुर के ग्राम प्रधान व सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर घोटाले की जांच व कार्रवाई की मांग की हैं।