बहराइच: आढीपुर के पास तालाब में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र के गांव आढीपुर के निकट एक तालाब में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। शव की पहचान थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चौखड़िया गांव के रहने वाले रामलखन के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुटी हुई है।