बहराइच: नेपाल बॉर्डर से महानगरों तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी, 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन: रेलवे जनसंपर्क अधिकारी
शुक्रवार शाम को जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा बताया गया है कि बहराइच से नेपालगंज रोड तक मीटर गेज रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज रेलवे लाइन में बदलने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और ट्रायल के तौर पर 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रैक पर ट्रेन दौडाई गई है। उन्होंने बताया कि नेपाल बॉर्डर से महानगरों तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी जल्द होगी।