बहराइच: विकास भवन सभागार में नोडल अधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नोडल अधिकारी, केंद्रीय प्रभारी, नीति आयोग संयुक्त सचिव भारत सरकार आलोक तिवारी ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को जिले के अधिकारियों का आवाहन किया कि कृषि एवं पशुपालन सेक्टर में कृषि प्रधान जनपद को नई पहचान दिलाएं।