हल्द्वानी में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम और प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कालाढूंगी रोड के ऊंचापुल क्षेत्र में सड़क किनारे नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया, नालियों की सफाई कराई गई और कुछ दुकानदारों द्वारा बढ़ाई गई झांपों को भी हटाया गया। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि लालडांठ से कुसुमखेड़ा तक सिटी मजिस्ट्रेट और UUSDA की टीम के साथ निरीक्षण अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
#Haldwani #EncroachmentDrive #Monsoon #DrainCleaning #NagarNigam #Administration #UUSDA #CityMagistrate #HaldwaniNews #Uttarakhand #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #ViralNews #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Jul 20, 2026