रॉबर्ट्सगंज: डीएम के निर्देश पर जलाशयों और बांधों के आसपास चेतावनी बोर्ड स्थापित कर लोगों को किया गया जागरूक
सोनभद्र में जलाशयों और बांधों के आसपास होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया डीएम के निर्देशन में जनपद के विभिन्न जलाशयों, बांधों और जल स्रोतों के किनारे चेतावनी एवं जनजागरूकता संबंधी स्लोगन वाले सूचना पट्ट लगाए जा रहे हैं,स्लोगनों के माध्यम से लोगों को गहरे पानी को लेकर जागरूक किया जा रहा है