धौलपुर: कलेक्टर ने चैंबर के बाहर लोगों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए समस्या निस्तारण के सख्त निर्देश
धौलपुर। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे परिवादी जिला कलेक्टर श्रीनिधी बीटी के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही कलेक्टर आए तो अपने चैंबर में पहुंचने की बजाय बाहर मौजूद परिवादियों की समस्याओं को सुनने लगे। इस दौरान उन्होंने एक एक परिवादी की समस्या को सुना और मौके पर सम्बंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। किसी परिवादी को राशन की समस्य