धौलपुर: NH-44 पर सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर स्थित सुआ के बाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार हाईवे पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के वक्त हाईवे से गुजर रहे एक अन्य ट्रक चालक ने तड़पते घायल को देखकर ट्रैफिक पुलिस को तत्काल सूचना दी। सू