दतिया नगर: ऑटो लूट का खुलासा: दतिया पुलिस ने झांसी के दो आरोपियों को पकड़ा, सीसीटीवी से मिली सफलता, जेवर व नकदी बरामद
ऑटो में हुई लूट की घटना का सिविल लाइन पुलिस ने रविवार शाम 05 बजे खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 02 अप्रैल को बहादरपुर निवासी राजाराम वंशकार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑटो में बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी कुर्ते की जेब से सोने-चांदी के जेवर और आधार कार्ड झपटकर लूट लिए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा.