मानपुर: मानपुर में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Manpur, Umaria | May 6, 2026 मानपुर नगर मे एक तेज रफ्तार कार नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिससे इस दुर्घटना मे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल इलाज के लिए सामु.स्वास्थ्य केंद्र मानपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हायरट्रीट के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया है।