बहरोड़: बहरोड में सिजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत पर वकीलों ने किया प्रदर्शन, डॉक्टर का पुतला फूंका; निष्पक्ष जांच की मांग
Behror, Alwar | Jun 15, 2026 बहरोड़ राजकीय जिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के एक दिन बाद महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर सोमवार को दोपहर बारह बजे बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट दाताराम यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित चिकित्सक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।