गाजियाबाद में सड़कों को धूल मुक्त करने का महाअभियान! हाईटेक मशीनों से हटा दी डेढ़ टन धूल! 🚨 झाड़ू-सफाई की लाइव तस्वीरें!
गाजियाबाद नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में है! नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कड़े निर्देशन में स्वास्थ्य, उद्यान और जलकल विभाग के अधिकारियों ने सुबह 5:00 बजे ही खुद ग्राउंड पर उतरकर कमान संभाली।
मोहन नगर जोन के श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन से दिल्ली बॉर्डर, इंदिरापुरम के नीति खंड, कवि नगर के गोविंदपुरम, विजयनगर और सिटी जोन में एक साथ यह मेगा सफाई अभियान चलाया गया। आधुनिक Dulevo सक्शन मशीन, वॉटर स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल कर सड़कों और मेट्रो पिलर्स के पास जमी पुरानी से पुरानी लिगेसी डस्ट और हॉर्टिकल्चर वेस्ट को हटाया गया। लगभग 1.5 टन धूल को विशेष डस्ट वेस्ट बैग्स में भरकर निस्तारण प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।
----------
📢 बायो में दिए लिंक पर क्लिक कर हमारा व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
#Ghaziabad365 #AapkaShahar #AapkiKhabre #ViralShorts #ViralReel #TopNews #LatestUpdate #LatestNews #NewsFromIndia #IndiaNews #GhaziabadNews #CrimeAlert #SafetyFirst #ViralNews
#RajnagarExtension #Govindpuram #SanjayNagar