मेरठ में गैंगस्टर अमित मिरंडा की कोठी पर गरजा बुलडोजर! सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारी एक्शन! 🚨🏗️
मेरठ के नामचीन शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में आज उस वक्त खलबली मच गई जब कुख्यात गैंगस्टर अमित मिरंडा की कोठी के अवैध निर्माण पर आवास विकास की टीम ने बुलडोजर चला दिया।
आपको बता दें कि यह कोई आम पुलिस एनकाउंटर या रूटीन पुलिस एक्शन का हिस्सा नहीं है। दरअसल, साल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने इस सेंट्रल मार्केट के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का ऐतिहासिक आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत आवास विकास परिषद की टीम ने सैटबैक की जमीन पर बने अवैध हिस्से को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। आगामी 14 जुलाई को आवास विकास को इस जमीनी कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करनी है।
#Meerut #Bulldozer #UPNews