हज़ारीबाग: सदर एसडीओ अशोक को हटाया गया, एसपी ने गिरफ्तारी का आदेश दिया
पत्नी को जला कर मार देने के आरोपी हजारीबाग के सदर एसडीओ अशोक कुमार को आज मंगलवार 10 बजे हटा दिया गया है. उनको कार्मिक विभाग में योगदान देने के लिए कहा गया है. हालांकि, हजारीबाग एसडीओ के रूप में अब तक किसी को पदस्थापित नहीं किया गया है. हजारीबाग के एलआरडीसी राजकिशोर को सदर एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।