हज़ारीबाग: कुसुम्भा के मृतक चालक की पत्नी को ड्राइवर महासंघ ने 20 हजार रुपये का सहयोग दिया
कटकमदाग प्रखंड के कुसुम्भा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वही कुसुम्भा निवासी चालक भुवनेश्वर यादव को आज सोमवार 5 बजे झारखंड ड्राइवर महासंघ हजारीबाग की ओर से उसकी पत्नी को 20 हजार राशि का सहयोग प्रदान किया गया। महासंघ के लोगों ने मृतक के गांव कुसुम्भा पहुंचकर पीड़ित परिजन से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।