नगरी: फेरीवाले के भेष में गांजा तस्करी कर रहे थे, 67 लाख 50 हजार के गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
Nagri, Dhamtari | May 12, 2026 धमतरी एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार केरेगांव थाना के सामने वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मध्य प्रदेश पासिंग 3 मोटरसाइकिल आ रहे थे जो मोटरसाइकिल पीछे लोहे का जाली बनाकर उसमें कपड़ा लटकाए हुए थे। जो अपने आप को फेरीवाला दिख रहा था। जांच के दौरान लोहे की जाली के अंदर तीनों मोटरसाइकिल से कुल 1 क्विंटल 31 किलो गांजा बरामद हुआ है।