सिरदला: अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और थाना कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Sirdala, Nawada | May 11, 2026 नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में ‘सब का सम्मान–जीवन आसान’ अभियान के तहत सोमवार को 11 बजे से 2 बजे तक अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार और अंचल अधिकारी श्री भोला जी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और आपसी मामलों को लेकर ग्रामीण पहुंचे। अंचल अधिकारी ने बताया कि भूमि से जुड़े चार मामले आए।