गिरियक: गिरियक थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा कटोरा के पास पंचाने नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा कटोरा के पास पंचाने नदी में डूबने से 70 वर्षीय विनेश्वर मांझी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, विनेश्वर मांझी नदी किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में गिर पड़े। गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गिरियक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव