खरगापुर: खरगापुर, मोहनगढ़ और अन्य थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर लोगों को किया गया जागरूक
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पुलिस द्वारा खरगापुर मोहनगढ़ दिगौड़ा सहित अन्य थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस ने लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई महिला की सुरक्षा हेतु बने कानून से अवगत कराया एवं अन्य संबंध जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।