शाहपुरा: ग्राम बरगी के पिपरिया में गाड़ी की टक्कर के विवाद में बलवा, आरोपियों ने की जमकर मारपीट, मामला दर्ज
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि दुर्गेश साहू ने रिपोर्ट लिखाई कि वह खुद की गाड़ी चलाने का काम करता है जब वह अपने ऑटो को भूतिया मुंडा टोला रोड के किनारे खड़े किया था तभी सुरेंद्र श्रीपाल अपनी कार से निकला उसकी कार को खरोंच लग गई। इसी बात पर सुरेंद्र श्रीपाल अपने परिजनों के साथ उसकी घर आया और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की ओर बलवा किया।