सिराथू: कोखराज इलाके में मिली नग्न अवस्था में लाश की शिनाख्त, मृतक राजस्थान का ट्रेलर चालक, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कोखराज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे शुक्रवार देर रात एक लाश नग्न अवस्था में मिली थी।हत्या की आशंका जताई जा रही थी।शनिवार को मृतक की शिनाख्त हो गई। राजस्थान के अजमेर जिले का रहने वाला साबरमल मीणा के रूप में हुई है।जिनके भाई शनिवार को कोखराज थाना पहुंचे हैं और बताया कि कई दिनों से फोन बंद था।भाई सागर मीणा की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है।