धौलपुर: प्री डीएलएड परीक्षा में लेट पहुंचे अभ्यर्थियों का छलका दर्द, कोई रोया तो कोई स्कूल की छत पर चढ़ा
धौलपुर के राजकीय उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर तीन छात्राओं का पेपर छूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो छात्राएं परीक्षा देने की जिद में स्कूल के गेट और छत तक पर चढ़ गईं, लेकिन निर्धारित समय निकल जाने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। इस दौरान छात्राएं भावुक होकर रोती नजर आईं। इसी तरह महाराणा स्कूल परीक्षा केंद्र पर भी दो अभ्यर्थी दे