खरगोन में सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला दंडाधिकारी भव्या मित्तल ने जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।