गोमिया: अनीता हत्याकांड: बेरमो में भाजपा का कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग
Gumia, Bokaro | Jun 2, 2026 बेरमो में अनीता उर्फ अन्नू हत्याकांड को लेकर मंगलवार देर शाम 7 बजे भाजपा सड़क पर उतर आई। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी और दोषियों को फांसी देने की मांग की। मार्च के दौरान "अनीता को न्याय दो" और "दोषियों को फांसी दो" के नारे गूंजे। नेताओं ने कहा कि अनीता की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोरा है।