रामगढ़: जखोपुर में ट्रांसफॉर्मर पर चोरों ने किया धावा, ऑयल और कॉपर चोरी, कई घरों की विद्युत सप्लाई हुई बाधित, मुकदमा दर्ज
रामगढ़ थाना क्षेत्र के जखोपुर गांव में सर्दी शुरू होते ही ट्रांसफॉर्मर चोरी की वारदात सामने आई है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अज्ञात चोरों ने जोहड़ के पास लगे 16 केवी के विद्युत ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से ऑयल और कॉपर चोरी कर लिया। कनिष्ठ अभियंता ने शनिवार दोपहर12 बजे रामगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।