अटेर: भिंड में नियम तोड़ने वाली बसों पर देहात थाना पुलिस की कार्रवाई,सुभाष तिराहे पर काटे चालान
Ater, Bhind | May 14, 2026 भिंड शहर के सुभाष तिराहे पर देहात थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की।गुरुवार शाम 5बजे लगाए गए चेकिंग पॉइंट पर पुलिस ने कई बसों की जांच कर चालानी कार्रवाई करते हुए राजस्व की वसूली की।देहात थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि कुछ बस संचालक परिवहन नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे थे