कोरबा: वीआईपी रोड पर शराबियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, राहगीरों में दहशत का माहौल
Korba, Korba | Jun 12, 2026 शहर के बुधवारी मुख्य मार्ग स्थित वीआईपी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो युवक कथित रूप से शराब के नशे में उत्पात मचाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक हाथ में शराब की बोतल लेकर सड़क पर हंगामा कर रहे थे और राहगीरों को मारपीट की धमकी दे रहे थे।