बालाघाट: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, कलेक्टर मृणाल मीना ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार लगभग दोपहर 12 बजे किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई में राजस्व, सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित अनेक प्रकरण सामने आए। कलेक्टर श्री मीना ने